किशोर न्यायालय से फरार कैदियों का नहीं मिला सुराग

Published at :29 Mar 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
किशोर न्यायालय से फरार कैदियों का नहीं मिला सुराग

प्रभात फॉलोअपएसपी ने थानेदारों को दिया निर्देश कोर्ट से भागने के बाद नयी योजना में कैदीहत्या के आरोपित की धमकी से परिवार परेशान संवाददाता. गोपालगंजछपरा स्थित बाल सुधार गृह से पेशी के लिए गोपालगंज किशोर न्यायालय में लाये गये तीन किशोर कैदियों के फरार होने के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. […]

विज्ञापन

प्रभात फॉलोअपएसपी ने थानेदारों को दिया निर्देश कोर्ट से भागने के बाद नयी योजना में कैदीहत्या के आरोपित की धमकी से परिवार परेशान संवाददाता. गोपालगंजछपरा स्थित बाल सुधार गृह से पेशी के लिए गोपालगंज किशोर न्यायालय में लाये गये तीन किशोर कैदियों के फरार होने के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. बंदियों की सुरक्षा में लगे जवानों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना को एसपी अनिल कुमार सिंह ने कार्रवाई का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि शुक्रवार को किशोर न्यायालय में पेशी के लिए लाये गये जादोपुर थाना कांड संख्या 3/15 के अभियुक्त मो हासीम के पुत्र सिराजुल हक उर्फ पिंटू को बाइक चोरी के साथ जादोपुर के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने उसके घर उचकागांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. वहीं, फुलवरिया पुलिस ने कांड संख्या-158/14 के अभियुक्त पियूष कुमार सिंह तथा भोरे थाना क्षेत्र के नया गांव के प्रभु कमकर की हत्या की आरोपित विनय कमकर को लेकर छपरा बाल सुधार गृह से हवलदार नवल किशोर सिन्हा गोपालगंज पहुंचे थे. एक हवलदार के होने का फायदा तीनों किशोर कैदियों ने उठाया. पेशी के तत्काल बाद वह भागने मंे सफल रहे. हवलदार ने बाल सुधार गृह के अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन