गोपालगंज में मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, बाइक चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद की तस्वीर

Bihar Road Accident: गोपालगंज जिले के मांझा थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के स्वर्गीय भागेलु साहनी का पुत्र सुदर्शन साहनी के रूप में किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के मांझा थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान फुलवरिया थाना इलाके के स्वर्गीय भागेलु साहनी का पुत्र सुदर्शन साहनी के रूप में किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है पूरी घटना?

बताया जा रहा है कि सुदर्शन सहनी बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे अपने गांव के पास मोड़ पर सड़क पार कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.

बाइक चालक की पहचान

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी बाइक चालक से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.

इस दर्दनाक घटना के बाद पुरे परिवार में शोक की लहर है, वहीं लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन