रिटायर्ड होंगी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका

Published at :26 Mar 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड होंगी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका

समाज कल्याण विभाग ने दिया निर्देशडीपीओ ने प्रारंभ की कार्रवाई सीडीपीओ से मांगी गयी रिपोर्टसंवाददाता, गोपालगंजअब आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका और सहायिका भी सेवानिवृत्त होगी. समाज कल्याण विभाग ने डीपीओ कृष्ण कुमार सिन्हा को निर्देशित किया है कि वैसी सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की सूची तैयार करायी जाये, जिनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो […]

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने दिया निर्देशडीपीओ ने प्रारंभ की कार्रवाई सीडीपीओ से मांगी गयी रिपोर्टसंवाददाता, गोपालगंजअब आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका और सहायिका भी सेवानिवृत्त होगी. समाज कल्याण विभाग ने डीपीओ कृष्ण कुमार सिन्हा को निर्देशित किया है कि वैसी सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की सूची तैयार करायी जाये, जिनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो. विभाग के निर्देश पर डीपीओ ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को पत्र लिखते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मुहैया करायी जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि सभी सीडीपीओ अपने अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की रिपोर्ट तैयार करेगी, जिनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो चुकी है या एक वर्ष में पूरी होनेवाली है. वैसे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की सूची मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें सेवानिवृत्त किया जा सके. साथ ही उनकी जगह पर नया चयन किया जा सके. डीपीओ के निर्देश के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं की सूची बनाने का कार्य परियोजना कार्यालय के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन