हथुआ में मूंग के बीज को लेकर मारामारी

Published at :26 Mar 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
हथुआ में मूंग के बीज को लेकर मारामारी

कुव्यवस्था से किसान हरी चादर योजना से वंचित कड़ी धूप में किसानों को मूंग के बीज के लिए उमड़ी भीड़ फोटो 20संवाददाता, हथुआहरी चादर गरमा योजना के तहत किसानों को अनुदान पर मिलनेवाले मूंग के बीज क ो लेकर परेशानी हो रही है. हथुआ प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में कुव्यवस्था के बीच किसानों को […]

विज्ञापन

कुव्यवस्था से किसान हरी चादर योजना से वंचित कड़ी धूप में किसानों को मूंग के बीज के लिए उमड़ी भीड़ फोटो 20संवाददाता, हथुआहरी चादर गरमा योजना के तहत किसानों को अनुदान पर मिलनेवाले मूंग के बीज क ो लेकर परेशानी हो रही है. हथुआ प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में कुव्यवस्था के बीच किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जा रहा है. कड़ी धूप में 20 से 26 मार्च तक लाइन में लग कर किसानों को परची कटवानी पड़ रही है. लेकिन, कृषकों को धूप से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है. किसान मात्र चार किलो मूंग के बीज के लिए सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन भीड़ की वजह से उन्हें बैरंग वापस भी लौटना पड़ रहा है. गुरुवार को महिला-पुरुष सहित हजारों कृषकों क ी भीड़ उमड़ पड़ी. चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया. किसान भवन से परची कटवा कर तीन किलोमीटर मीरगंज स्थित चयनित अनुदानित दुकानों से 102 रुपये में दिया गया, जिससे किसानों को काफी परेशानी हुई. किसान शंभु यादव, बंशीलाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अंकित कुमार, नेसार आलम आदि का कहना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. हालांकि बीएओ ने इस संदर्भ में बताया कि जिले से मात्र दो रजिस्टर होने के कारण दो ही काउंटर चलाये जा रहे हैं. इसको लेकर किसानों की भीड़ बढ़ गयी है. प्रयास किया जा रहा है कि सभी कृषकों को इस योजना का लाभ दिया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन