दूसरे मैच में सिलीगुड़ी ने धनबाद को हराया

Updated at : 19 Feb 2020 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे मैच में सिलीगुड़ी ने धनबाद को हराया

बरौली : गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे पुल के दूसरे मैच में धनबाद और सिलीगुड़ी की टीमों का जबर्दस्त मुकाबला हुआ. इसमें सिलीगुड़ी की टीम ने मैच को 2-1 से जीत लिया. खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोजपा जिला महासचिव रंजन तिवारी ने किया. पहले हाफ तक दोनों में से कोई भी टीम गोल […]

विज्ञापन

बरौली : गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे पुल के दूसरे मैच में धनबाद और सिलीगुड़ी की टीमों का जबर्दस्त मुकाबला हुआ. इसमें सिलीगुड़ी की टीम ने मैच को 2-1 से जीत लिया. खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोजपा जिला महासचिव रंजन तिवारी ने किया.

पहले हाफ तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ के सातवें मिनट में सिलीगुड़ी की ओर से जर्सी नंबर तीन के खिलाड़ी ने एक गोल दाग दिया. बाद में धनबाद की टीम ने जोश दिखाया और एक गोल दाग कर खेल बराबरी पर ला दिया, लेकिन फिर जर्सी नंबर तीन ने खेल समाप्ति से पांच मिनट पहले गोल दागा जो निर्णायक रहा.
बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में सिलीगुड़ी की टीम का मुकाबला समस्तीपुर की टीम से होगा. इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में सीवान की टीम से भिड़ेगी. टूर्नामेंट को सफल बनाने में पुण्यदेव नारायण सिंह, पुन्नु सावंत, सोनू यादव सहित समिति के दर्जनों सदस्य जुटे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन