चिराईघर के पास बनेंगे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 4:28 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के लोगों को दाह-संस्कार के लिए नदी किनारे जाने और जगह तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए शहर में दो जगह शवदाह गृह का निर्माण नगर पर्षद करायेगा. नगर विकास विभाग ने इसकी हरी झंडी दे दी है. बनने वाले शवदाह गृह मॉडल एस्टिमेट के अनुरूप होंगे. इसके लिए शहरी विकास […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के लोगों को दाह-संस्कार के लिए नदी किनारे जाने और जगह तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए शहर में दो जगह शवदाह गृह का निर्माण नगर पर्षद करायेगा. नगर विकास विभाग ने इसकी हरी झंडी दे दी है. बनने वाले शवदाह गृह मॉडल एस्टिमेट के अनुरूप होंगे. इसके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से मॉडल प्रारूप जल्द ही नप के पास भेज दिया जायेगा. इस योजना पर 2.5 करोड़ से अधिक खर्च होने का अनुमान है.

मिली जानकारी के अनुसार चिराई घर के पास एक ही जगह पर दो सेटों का परंपरागत और तीन सेट का इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनेगा. नये प्रारूप के अनुसार शवदाह गृह के पास विशेष सुविधा भी होगी. इसके अलावा जंगलिया स्थित श्मशान घाट में भी दो सीटों का परंपरागत शवदाह गृह बनेगा. इसके बन जाने के बाद शवों का अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी नहीं होगी.
बेकार हो गया पूर्व से बना शवदाह गृह
चिराई घर के पास पूर्व से भी शवदाह गृह बना है, लेकिन रखरखाव और उदासीनता के कारण बेकार हो गया है. यहां अब तक एक भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है. इस बार बनने वाले शवदाह के पास सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
बोले मुख्य पार्षद
शहर में दो जगहों पर शवदाह गृह का निर्माण होना है. इस बार का शवदाह गृह विभाग के मॉडल एस्टिमेट के अनुरूप होगा. यहां जगह का चयन पूर्व से ही किया गया है. मॉडल प्रारूप आते ही डीपीआर का कार्य शुरू हो जायेगा.
हरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य पार्षद, नप, गोपालगंज.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन