मात्र 18 धूर जमीन के दाखिल खारिज को मांगे "1.20 लाख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2020 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

पंचदेवरी : पंचदेवरी में अंचल के कर्मियों के लिए रिश्वत की मांग आम बात हो गयी है. यहां कोई सरकारी सिस्टम नहीं है. होता वही है, जो यहां के कर्मी चाहते हैं. इसके लिए कई बार हंगामा भी हुआ है. रिश्वत का मामला कोर्ट तक भी पहुंचा है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हो सका है. […]
विज्ञापन
पंचदेवरी : पंचदेवरी में अंचल के कर्मियों के लिए रिश्वत की मांग आम बात हो गयी है. यहां कोई सरकारी सिस्टम नहीं है. होता वही है, जो यहां के कर्मी चाहते हैं. इसके लिए कई बार हंगामा भी हुआ है. रिश्वत का मामला कोर्ट तक भी पहुंचा है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हो सका है. इसे लेकर आम लोग काफी परेशान हैं.
ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के निमुइयां गांव निवासी चंद्रभान ठाकुर का है. महज 18 धूर जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए इनसे एक लाख 20 हजार रुपये की मांग की गयी है. कर्मचारियों पर यह आरोप लगाते हुए चंद्रभान ठाकुर ने सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में आवेदक द्वारा बताया गया है कि जमुनहा बाजार के पास 2017 में 18 धूर जमीन अपने नाम से रजिस्ट्री कराया.
उसके बाद उस जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए अंचल का चक्कर लगाने लगा. लगभग तीन साल हो गये, लेकिन आज तक दाखिल खारिज नहीं हुआ. पूर्व में भी जो कर्मचारी थे, वे रिश्वत मांग रहे थे. वर्तमान में भी जो हैं,वे रिश्वत की मांग कर रहे हैं. आवेदक ने जमीन के दाखिल खारिज के लिए कर्मचारी द्वारा एक लाख 20 हजार रुपये की मांग किये जाने का आरोप लगाया है.
इस संबंध में सीओ अफजल हुसैन का कहना है कि मामले की जांच की जायेगी. यदि रिश्वत मांगने का मामला सही पाया जाता है, तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




