विवाहिता की जलाकर हत्या पति और सास गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

उचकागांव : मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने बहू की जलाकर हत्या कर दी. मृतक महिला शाहिद आलम की पत्नी सुम्मी खातून थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपित पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले […]
विज्ञापन
उचकागांव : मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने बहू की जलाकर हत्या कर दी. मृतक महिला शाहिद आलम की पत्नी सुम्मी खातून थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपित पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है.
परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले लाइन बाजार की रहनेवाली सुम्मी की शादी इसी गांव में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की जाती थी.
बुधवार की देर शाम घर पर ही ससुराल वालों ने महिला पर केरोसिन छिड़क कर जला दिया. मायकेवालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाने की पुलिस ने आरोपित पति और महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है. मीरगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पीड़ित परिजनों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




