पर्यावरण संरक्षण का िलया संकल्प

Updated at : 23 Jul 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का िलया संकल्प

गोपालगंज : जिले के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों में सोमवार को छात्रों व शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षा का संकल्प लिया. केंद्रीय विद्यालय परिसर में छात्रों व शिक्षकों ने सौ पौधे लगाये. मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक अंबिका प्रसाद ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं. मौके पर शिक्षक […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों में सोमवार को छात्रों व शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षा का संकल्प लिया. केंद्रीय विद्यालय परिसर में छात्रों व शिक्षकों ने सौ पौधे लगाये. मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक अंबिका प्रसाद ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं. मौके पर शिक्षक सुधाकर मिश्रा, राघवेंद्र राव, भोलानाथ पांडेय, रवींद्र कुमार वर्मा सहित सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे.

प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार को तीन सौ से ज्यादा पौधे लगाये जायेंगे. उधर, शहर के महेंद्र महिला कॉलेज परिसर में प्राचार्या डॉ किरण कुमारी व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार पंकज ने पौधारोपण किया. फल-फूल दोनों प्रकार के पौधे लगाये गये. मौके पर प्रो सीमा सिंह, प्रो वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार समेत अन्य कॉलेजकर्मी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन