लोस चुनाव को लेकर यूपी-बिहार सीमा पर बनाये गये 21 चेकपोस्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार-यूपी की सीमा पर 21 चेकपोस्ट बनाये गये हैं. चेकपोस्ट पर पुलिस बलों को तैनात किया जायेगा. पुलिस यूपी से आनेवाली शराब, हथियार आदि की जांच करेगी. इसके आलावा विजयीपुर थाना क्षेत्र की खनुआ नदी में एक चेकपोस्ट बनाया गया है. यूपी की सीमा पर बनाये गये सभी चेकपोस्टों […]
विज्ञापन
भोरे : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार-यूपी की सीमा पर 21 चेकपोस्ट बनाये गये हैं. चेकपोस्ट पर पुलिस बलों को तैनात किया जायेगा. पुलिस यूपी से आनेवाली शराब, हथियार आदि की जांच करेगी. इसके आलावा विजयीपुर थाना क्षेत्र की खनुआ नदी में एक चेकपोस्ट बनाया गया है. यूपी की सीमा पर बनाये गये सभी चेकपोस्टों का एसडीओ ने सोमवार को निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि इन चेकपोस्टों से होकर गुजरने वाले हर किसी पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. साथ ही शराब तस्करों पर विशेष नजर रखी जायेगी. हथुआ अनुमंडल के हथुआ, फुलवरिया, मीरगंज, भोरे, विजयीपुर और कटेया थाना क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाये गये हैं.
कुचायकोट में भी अलर्ट : बिहार-यूपी बॉर्डर पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. यहां पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है. यूपी से आनेवाले हर वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस चोरी की गाड़ियों के अलावा चुनाव के लिए मंगायी जानेवाली शराब पर भी विशेष रूप से नजर रख रही है.
भोरे में अधिकारियों ने की जांच
स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन काफी सजग है. आचार संहिता लागू होते ही सभी सरकारी कार्यालयों पर लगे बैनर-पोस्टरों को हटा दिया गया. इसके अलावा सार्वजनिक या निजी जगहों पर लगाये बैनर- पोस्टरों को हटाने के लिए सोमवार को प्रशासन का काफिला अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों में निकल पड़ा.
हथुआ के एसडीओ अनिल कुमार रमन, एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी, भोरे सीओ जितेंद्र कुमार सिंह के साथ लगभग चार दर्जन से ज्यादा की संख्या में मौजूद पुलिस बल ने प्रखंड के चारमुहानी, खजुरहां, भोरे तीनमुहानी, भोरे वायरलेस मोड़ के साथ साथ सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनर पोस्टरों को हटवाया.
इस दौरान एसडीओ ने साफ साफ शब्दों में कहा कि अगर बिना अनुमति के कोई भी बैनर या पोस्टर लगाता है, तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




