गोपालगंज : पार्टी में विवाद होने पर दोस्तों ने अगवा छात्र को मार डाला, फिर मांगी फिरौती, दो गिरफ्तार
Updated at : 01 Feb 2019 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

27 जनवरी को हुआ था छात्र कुणाल उर्फ भोलू का अपहरण बैकुंठपुर (गोपालगंज) : बैकुंठपुर थाने के बनौरा गांव से अपहृत छात्र की अपराधियों ने हत्या कर दी है. गुरुवार को उसका शव बैकुंठपुर थाने के पकहां गांव के दियारे से बरामद हुआ. मृत छात्र दिलीप सिंह का 14 वर्षीय पुत्र कुणाल उर्फ भोलू कुमार […]
विज्ञापन
27 जनवरी को हुआ था छात्र कुणाल उर्फ भोलू का अपहरण
बैकुंठपुर (गोपालगंज) : बैकुंठपुर थाने के बनौरा गांव से अपहृत छात्र की अपराधियों ने हत्या कर दी है. गुरुवार को उसका शव बैकुंठपुर थाने के पकहां गांव के दियारे से बरामद हुआ.
मृत छात्र दिलीप सिंह का 14 वर्षीय पुत्र कुणाल उर्फ भोलू कुमार था. एसपी राशिद जमां ने बताया कि हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी को पार्टी करने के बहाने दोस्तों ने कुणाल को घर से बुलाया था.
पार्टी के दौरान विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अपराधियों ने परिजनों के पास फोन करके एक करोड़ की फिरौती मांगी. इस मामले में दोनों आरोपित को शुक्रवार को जेल भेजा जायेगा. पिछले 27 जनवरी की शाम से वह गायब था. इसके बाद 28 जनवरी को अपराधियों ने एक करोड़ की फिरौती मांगी थी. उसके दोस्तों ने हत्या की बात को छुपाने के लिए ऐसा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




