Gopalganj News : पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव को कोर्ट से समन, शिक्षा मंत्री की शिकायत पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

कोर्ट में सुनवाई के बाद जानकारी देते वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक

Gopalganj News : सोशल मीडिया बयान पड़ा भारी, मानहानि केस में कोर्ट ने जारी किया समन

विज्ञापन

Gopalganj News (संजय अभय) : एसीजेएम प्रथम गोपाल प्रसाद की एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बैकुंठपुर के राजद के पूर्व विधायक प्रेमशंकर यादव के खिलाफ ने संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है. और कोर्ट में सदेह हाजिर होने का आदेश दिया है. यह मामला शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से दाखिल किया गया है. कोर्ट में वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने बताया है कि 17 अक्तूबर 2022 को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे प्रेम शंकर यादव ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया था. इसमें उन्होंने पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी पर नारायणी रिवर फ्रंट निर्माण में 40 प्रतिशत कमीशन लेने और जातीय वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया था.

शिक्षा मंत्री की छवि धूमिल करने के आरोप में पूर्व विधायक पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

दिल्ली, पटना व कई शहरों में घर खरीदा गया. भूमिहार व ब्राह्मण की मौत होती तो पूछने तक नहीं जाता है. जातीय तनाव फैलाने का आरोप लगाया गया था. उस न्यूज से समाज में आक्रोश फैल गया था. इसी मामले को लेकर कोर्ट में मिथिलेश तिवारी ने मानहानी का मुकदमा किया था. उनका आरोप था राजद विधायक ने मिथ्या आरोप लगाकर छवि को धुमिल करने की कोशिश किया. इस मामले में प्रधान जिला जज की कोर्ट से मिले डायरेक्शन के आधार पर कोर्ट ने संज्ञान लिया. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने बताया कि न्यायालय ने भारतीय दंड विधान की धारा 500 के तहत मानहानी में संज्ञान लिया है. पूर्व विधायक को सदेह उपस्थित होने का समन जारी किया गया है. जमानत नहीं लेने पर केस ट्रायल होगा और दोष सिद्ध होने पर सजा भी मिल सकती है.

Also Read : Gopalganj News: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन