थावे में तैनात होमगार्ड जवान के बेटे को मारी चाकू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2018 3:13 PM
गोपालगंज : गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के मंदिर गोलंबर के नजदीक महावीर मंदिर के सामने होमगार्ड जवान को खाना पहुंचाकर वापस घर लौट रहे उसके बेटे को नाम पूछ कर पीछे से चाकू मार दिया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा. घटना […]
गोपालगंज : गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के मंदिर गोलंबर के नजदीक महावीर मंदिर के सामने होमगार्ड जवान को खाना पहुंचाकर वापस घर लौट रहे उसके बेटे को नाम पूछ कर पीछे से चाकू मार दिया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा. घटना के बाद हमलावर फिल्मी स्टाइल में भाग निकले. मनबढ़ों के आतंक से यहां आने वाले भक्तों समेत लोगों में दहशत का माहौल है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग आठ बजे होमगार्ड में मैगजीन गार्ड पर तैनात अपने पिता हरीलाल राम को खाना देने घर से आया था. इसी बीच उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया जो गोलंबर के पास बुलाया. जैसे ही खाना देकर वापस साइकिल से युवक विवेक कुमार अपने गांव नगर थाना के भेड़िया जाने के लिये निकला गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर के पास दो अज्ञात हमलावरों ने नाम पूछे जिस पर युवक नहीं पहचानने की बात कह साइकिल से जाने लगा. उसी दौरान पीछे से युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. युवक चाकू के हमले से घायल होकर गिर पड़ा जिसे आस पास के लोगों और पिता के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा. उधर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










