मुखिया संघ के अध्यक्ष के परिजनों को मारी गोली, एक बेटे की मौत

Published at :30 May 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया संघ के अध्यक्ष के परिजनों को मारी गोली, एक बेटे की मौत

गोपालगंज : उचकागांव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष के घर पर पहुंचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसा कर मुखिया के परिवार को भून दिया. इस घटना में मुखिया के पुत्र की मौत हो गयी, जबकि मुखिया, उनकी पत्नी और एक मुखिया संघ के… बेटा मौत से जूझ रहे हैं. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : उचकागांव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष के घर पर पहुंचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसा कर मुखिया के परिवार को भून दिया. इस घटना में मुखिया के पुत्र की मौत हो गयी, जबकि मुखिया, उनकी पत्नी और एक

मुखिया संघ के…
बेटा मौत से जूझ रहे हैं. तीनों की स्थिति गंभीर है. सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है. गोलीबारी की घटना से पूरा इलाका थर्रा उठा. गांव में गोलीबारी होते ही अफरा-तफरी मच गयी. घटना को अंजाम देकर अपराधी फिल्मी अंदाज में भाग निकले. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची उचकागांव पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हैं. मौके पर पहुंचे हथुआ एसडीपीओ ने घटना की जानकारी लेने के बाद अपराधियों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा पंचायत के मुखिया महातम चौधरी अपने पिडरा स्थित दरवाजे पर मंगलवार की देर शाम 7:40 बजे बैठे थे, तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और मुखिया को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी.
गोलीबारी में मुखिया महातम चौधरी (50 वर्ष), उनकी पत्नी प्रभावती देवी (48 वर्ष), बड़ा बेटा सत्येंद्र यादव (30 वर्ष), छोटा बेटा नगेंद्र यादव (30 वर्ष) को गोली लग गयी. अपराधी गोलीबारी कर भाग निकले. आसपास के लोगों ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को तत्काल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी. जो जहां था वही से अस्पताल पहुंचने लगा. महातम चौधरी पिछले तीन टर्म से मुखिया हैं. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है. एसपी राशिद जमां ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि कारणों को खंगाला जा रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी है. सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच की जा रही है.
उचकागांव प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हैं महातम चौधरी
बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन