मठ-मंदिरों में असुरक्षित हैं भगवान, लोग िचंतित

गोपालगंज : वैसे तो भगवान पूरी दुनिया की सुरक्षा करते हैं मगर मठ-मंदिरों में भगवान खुद असुरक्षित हैं. फुलवरिया के कोयलादेवा में मूर्तियों की चोरी की वारदात ने पुलिस को भी भगवान की सिक्युरिटी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है. भगवान के घर में चोरी की घटना कोई नयी बात नहीं है. पहले भी कई […]
गोपालगंज : वैसे तो भगवान पूरी दुनिया की सुरक्षा करते हैं मगर मठ-मंदिरों में भगवान खुद असुरक्षित हैं. फुलवरिया के कोयलादेवा में मूर्तियों की चोरी की वारदात ने पुलिस को भी भगवान की सिक्युरिटी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है. भगवान के घर में चोरी की घटना कोई नयी बात नहीं है. पहले भी कई बार तस्कर जिले ऐतिहासिक के मंदिरों को अपना निशाना बना चुके हैं.
मंदिर में हो रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी राशिद जमां ने रात में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है. साथ ही विजयीपुर, कटेया, हथुआ व फुलवरिया समेत अन्य इलाकों के मठ से अष्टधातु की मूर्तियों के चोरी मामले में हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है. चोरों ने इसके लिए वर्ष 2017 में 20 अगस्त की रात कटेया के घुर्नाकुंड में 65 मूर्तियों, बीते 12 फरवरी की रात हथुआ के लाला बड़ी गांव के मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली थी.
15 जनवरी को विजयीपुर थाने के चरखिया मठ से अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्ति चोरी कर ली थी. नगर थाने के बंजारी में 20 नवंबर, 2016 को श्रीराम-जानकी की मूर्तियों की चोरी ली थी. इस मामले में बरामदगी के लिए पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला. वहीं, लगातार हो रहीं कीमती मूर्तियों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करों का हाथ होने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने मठ-मंदिरों में स्थापित कीमती मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




