स्ट्रेचर के इंतजार में टॉयलेट में बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

Published at :17 May 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रेचर के इंतजार में टॉयलेट में बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

भाटपाररानी स्वास्थ्य केंद्र का मामला भाटपाररानी : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मानवता को शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आयी. स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर के अभाव में महिला को टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. इससे नवजात की कुछ ही देर में मौत हो गयी. पीड़ित महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य […]

विज्ञापन
भाटपाररानी स्वास्थ्य केंद्र का मामला
भाटपाररानी : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मानवता को शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आयी. स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर के अभाव में महिला को टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. इससे नवजात की कुछ ही देर में मौत हो गयी. पीड़ित महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के लिए बार-बार स्ट्रेचर मांगा गया, लेकिन मौजूद कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा सके. इस कारण टॉयलेट से पैदल ही जाना पड़ा.
सिसवनिया से आयी थी महिला : खामपार थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सुनीता प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद लेकर आयी थी. लेकिन महिला को कुव्यवस्था का शिकार होना पड़ा. परिजनों ने कहा कि टॉयलेट की आवश्यकता महसूस हुई. टॉयलेट जाते समय उसने बच्चे को जन्म दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन