सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कोर्ट में दर्ज

गोपालगंज : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित किशोरी की बहन के बयान पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्व विभूति गुप्ता की अदालत में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. इसमें पीड़िता ने अपनी बहन के ऊपर हुई अत्याचार की कहानी बयां की है. पीड़ित किशोरी का कहना है कि बहन के साथ सामूहिक […]
गोपालगंज : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित किशोरी की बहन के बयान पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्व विभूति गुप्ता की अदालत में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. इसमें पीड़िता ने अपनी बहन के ऊपर हुई अत्याचार की कहानी बयां की है. पीड़ित किशोरी का कहना है कि बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का विरोध किया तो उसके साथ भी छेड़छाड़ की गयी. मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव की पीड़ित किशोरी की बहन का कहना है कि 15 दिन पूर्व वह अपने घर में बहन के साथ थी.
परिवार में कोई नहीं था. गांव के ही कुछ लोग घुस गये तथा दोनों बहनों को पकड़ लिया तथा छेड़खानी करने लगे. दोनों बहनों ने विरोध किया तो एक बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा उसके साथ छेड़खानी की गयी. शोरगुल सुनकर परिजन तथा कुछ लोग आये तो आरोपित धमकी देकर भाग चले. पीड़ित ने गांव के ही नौ लोगों को आरोपित बनाते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




