नामांकन में अधिक राशि वसूलने का आरोप

बरौली़ : सर, नौवीं क्लास में एडमिशन कराना है. जवाब- हो जायेगा, ढाई सौ रुपये लगेंगे. छात्र ने पूछा- पावती रसीद भी मिलेगी. रसीद चाहिए तो दूसरी जगह चले जाओ, यहां नामांकन के लिए जगह नहीं है. यह किस्सा नहीं, बरौली हाई स्कूल का तुगलकी कानून है जहां नामांकन से लेकर फॉर्म भरने तक मनमाने […]
बरौली़ : सर, नौवीं क्लास में एडमिशन कराना है. जवाब- हो जायेगा, ढाई सौ रुपये लगेंगे. छात्र ने पूछा- पावती रसीद भी मिलेगी. रसीद चाहिए तो दूसरी जगह चले जाओ, यहां नामांकन के लिए जगह नहीं है. यह किस्सा नहीं, बरौली हाई स्कूल का तुगलकी कानून है जहां नामांकन से लेकर फॉर्म भरने तक मनमाने पैसे की वसूली तो की जाती है लेकिन पावती रसीद नहीं दी जाती. यदि किसी ने रसीद या शुल्क की डिटेल्स पूछ दी गयी तो उसका नाम नहीं लिखा जाता.
यहां शुल्क का हिसाब भी मनमानी है. आसपास के कुछ स्कूलों में नौवें वर्ग में 130 से 150 रुपये में नामांकन हो रहे हैं. यहां नौंवी में नामांकन के नाम पर ढाई सौ रुपये की वसूली की जा रही है. पिछले वर्ष यहां छात्रवृत्ति में मनमानी पर छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था, शिकायत वरीय अधिकारियों तक गयी़ स्कूलों की कमी होने के कारण नामांकन कराना अभिभावकों की मजबूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




