महिला हत्याकांड में आठ लोगों को भेजा गया जेल

Published at :10 May 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
महिला हत्याकांड में आठ लोगों को भेजा गया जेल

बरौली : मंगलवार को जलपुरवां में हुए खूनी संघर्ष और महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत आठ नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया. अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के जलपुरवां गांव में […]

विज्ञापन

बरौली : मंगलवार को जलपुरवां में हुए खूनी संघर्ष और महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत आठ नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया. अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के जलपुरवां गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए हिंसक संघर्ष में जोन्हियां देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इस मारपीट में एक दर्जन लोग घायल भी हुए थे.

मारपीट और हत्या के मामले में दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक का पुत्र हरेराम महतो छह महिलाओं समेत 19 लोगों पर मारपीट तथा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि बेर्ही रखने को लेकर विपक्षी द्वारा मेरे तथा परिजनों के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया गया तथा बीच-बचाव करने आयी मेरी माता जोन्हिया देवी की ईंट, लाठी-डंडा आदि से मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं दूसरे पक्ष से बच्चा महतो ने दिये गये आवेदन में कहा है कि जमीन संबंधी विवाद के निबटारे के लिए पंचायती रखी गयी थी.

इसके पूर्व ही शिवजी महतो, हरेन्द्र महतो और उनके परिजन विवादित जमीन पर बेर्ही रखने लगे, जिसे मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा से मारपीट करने लगे. इसमें मेरे परिवार के कई लोग घायल हो गये. बच्चा महतो ने मारपीट करने के मामले में तीन महिलाओं समेत 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संगरिया देवी, मंजू देवी, दिल कुमारी देवी, बच्चा महतो, राजु महतो, उमेश कुमार, विवेक महतो और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों ओर से आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. आठ नामजद लोगों को जेल भेज दिया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन