हत्या के दूसरे दिन भी जलपुरवां में पसरा रहा सन्नाटा

Published at :10 May 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के दूसरे दिन भी जलपुरवां में पसरा रहा सन्नाटा

बरौली : थाना क्षेत्र के जलपूरवां गांव में हत्या के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा. वहीं गांव में जहां-तहां इकट्ठा होकर ग्रामीण दबी जुबान से चर्चा भी करते देखे गये. जलपूरवां गांव के ग्रामीणों के लिए गांव में हत्या होना आश्चर्य की बात है. छोटे-मोटे विवादों और मारपीट को छोड़ दें, तो इस गांव […]

विज्ञापन

बरौली : थाना क्षेत्र के जलपूरवां गांव में हत्या के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा. वहीं गांव में जहां-तहां इकट्ठा होकर ग्रामीण दबी जुबान से चर्चा भी करते देखे गये. जलपूरवां गांव के ग्रामीणों के लिए गांव में हत्या होना आश्चर्य की बात है. छोटे-मोटे विवादों और मारपीट को छोड़ दें, तो इस गांव में इस तरह की ये पहली वारदात है, जब किसी की हत्या हुई हो.

मंगलवार को भूमि विवाद में हुई जोन्हिया देवी की हत्या के बाद से एक सन्नाटा-सा पसरा है. इधर बिजली महतो के घर से रह-रहकर महिलाओं के सिसकने की आवाज बुधवार को भी आती रही. बच्चे भी गमगीन से इधर-उधर बैठे रहे. किसी को ये अंदेशा तक नहीं था कि जोन्हिया के साथ ऐसा हो जायेगा़. जोन्हिया तो चली गयी, लेकिन अपने पीछे छोड़ गयी है एक भयानक सन्नाटा, जिसमें बिजली महतो समेत बच्चा महतो के परिवार के लोगों की चीख काफी दिनों तक सुनाई देती रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन