गोपालगंज : प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की मां को पीटा

Published at :03 May 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की मां को पीटा

गोपालगंज : जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव में एक युवक को प्रेम करने की सजा उसकी मां को दी गयी. प्रेमिका के घरवालों ने उसकी मां को अर्धनग्न कर गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यही नहीं उसके बाल भी काटे गये. महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में पीड़िता के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव में एक युवक को प्रेम करने की सजा उसकी मां को दी गयी. प्रेमिका के घरवालों ने उसकी मां को अर्धनग्न कर गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यही नहीं उसके बाल भी काटे गये. महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस घटना में पीड़िता के बयान पर जादोपुर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने दो आरोपितों मुकेश सहनी व गोरख सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाबू विशुनपुर गांव का एक युवक पड़ोस की एक युवती से प्रेम करता था. युवती की शादी से एक दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग गये. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों नहीं मिले. इसके बाद घर की लड़की को भगा लिये जाने से गुस्साये प्रेमिका के परिजनों ने युवक की मां को 28 अप्रैल को बंधक बना लिया. करीब तीन दिनों तक उसे कमरे में बंद कर पिटाई की.

इसके बाद उसके बाल काट कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान महिला को पीटा भी गया. वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन