महिला पर होता रहा अत्याचार, गांव लाचार

Published at :03 May 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
महिला पर होता रहा अत्याचार, गांव लाचार

बेटे के प्रेम प्रसंग से गुस्साये लोगों ने गांव में घूमा-घूमा कर पीटा गोपालगंज : जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव में महिला पीटती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया. एक महिला को गांव में घुमा-घुमाकर पीटा गया और उसका बाल काटकर अर्धनग्न भी किया, लेकिन उस महिला को कोई बचानेवाला या भगवान कृष्ण […]

विज्ञापन

बेटे के प्रेम प्रसंग से गुस्साये लोगों ने गांव में घूमा-घूमा कर पीटा

गोपालगंज : जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव में महिला पीटती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया. एक महिला को गांव में घुमा-घुमाकर पीटा गया और उसका बाल काटकर अर्धनग्न भी किया, लेकिन उस महिला को कोई बचानेवाला या भगवान कृष्ण जैसा तारणहार नहीं मिला. महिला पीटती रही और गांव का कोई भी सदस्य उसे बचाने नहीं आया. यहां मानवता भी शर्मसार हुई. करीब तीन दिन महिला पर अत्याचार हुआ और गांव के लोग चुप बैठे रहे. महिला पीटे जाने पर जोर-जोर से रोती-चिल्लाती रही, लोगों से बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया.बाद में काफी गंभीर स्थिति होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सदर अस्पताल में हीं पीड़िता ने पुलिस को अपने पर हुई आपबीती बतायी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया और दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया.उधर, एसपी राशिद जमा भी बुधवार को जादोपुर थाने पहुंचे और मामले की छानबीन की. उन्होंने एक टीम का गठन कर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं.
क्या है मामला
जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव का एक युवक अपने पड़ोस की एक लड़की से प्रेम करता था. लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी और पिछले 26 अप्रैल को उसकी बरात आने वाली थी. इसी बीच बारात आने से एक दिन पहले 25 अप्रैल को हीं दोनों प्रेमी-प्रेमिका घर से फरार हो गये. लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि गांव का हीं एक लड़का उसको लेकर फरार हो गया है. तब लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के की मां को बीते 28 अप्रैल की शाम में बंधक बना लिया और लड़की को बुलाने के लिए दबाव देने लगे. महिला को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. उसके बाद उसका बाल काटकर उसे अर्द्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया और जमकर पिटाई भी की गयी.
थाने में जाकर मामले की जानकारी ली गयी है. थानेदार को इस मामले में सभी आरोपितों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है. दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
राशिद जमा, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन