बच्चे का पेट फाड़ने वाला डॉक्टर धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

एडीएम व डिप्टी सीएमओ ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां की छापेमारी डॉक्टर ने कर रखा था कई मरीजों का ऑपरेशन भोरे/भाटपाररानी(देवरिया) : भोरे थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चे का पेट फाड़ने वाले डॉक्टर को देवरिया प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उस पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी के दौरान वहां […]
विज्ञापन
एडीएम व डिप्टी सीएमओ ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां की छापेमारी
डॉक्टर ने कर रखा था कई मरीजों का ऑपरेशन
भोरे/भाटपाररानी(देवरिया) : भोरे थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चे का पेट फाड़ने वाले डॉक्टर को देवरिया प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उस पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी के दौरान वहां ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मंगलवार की देर शाम भिंगारी-भवानी छापर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप डॉ एमएम अंसारी का क्लिनिक चलता है. यहां बड़े पैमाने पर ऑपरेशन भी किया जा रह था.
शिकायत मिलने पर भाटपाररानी क्षेत्र के एमडीएम रामकेश यादव, डिप्टी सीएमओ राजेंद्र प्रसाद व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भाटपाररानी डॉ केके गुप्ता ने डॉ एमएम अंसारी के क्लिनिक पर छापेमारी की. अधिकारियों की टीम पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने भर्ती मरीजों को देखा तो उनके होश उड़ गये. वहां कोई ऑपरेशन थियेटर नहीं था. कोई सर्जन नहीं था और दर्जनों की संख्या में मरीज ऑपरेशन करा कर तख्त व जमीन पर लिटाये गये थे. टीम को देख डॉ एमएम अंसारी भागने लगा.
जिसे एडीएम ने पकड़वाया. मरीजो से पूछताछ पर पता चला कि सभी मरीजों का आॅपरेशन इसी डॉक्टर के द्वारा किया गया है. स्थिति स्पष्ट होते ही मौके पर खामपार पुलिस को भी बुला लिया गया. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल डॉ. एमएम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके गुप्ता के तहरीर पर अवैध रूप से संचालित कर रहे अस्पताल के मालिक व चिकित्सक डॉ एमएम अंसारी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
फ्लैशबैक
डॉ एमएम अंसारी पहले भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर में अपना क्लिनिक चलाता था. अगस्त 2017 में उसके द्वारा एक महिला का प्रसव कराया गया. इसके बाद बच्चे के पेट को डॉ एमएम अंसारी ने कई जगहों से फाड़ दिया था. इसे लेकर पीड़िता के बयान भोरे थाने में डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस उसके क्लिनिक को सील कर दिया था. इसके बाद डॉ एमएम अंसारी वहां से कुछ ही दूरी पर बिहार और यूपी की सीमा पर परोहा के पास अपना क्लिनिक खोल अवैध रूप से ऑपरेशन करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




