ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

मांझा : थावे-छपरा रेलखंड के मांझा स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के वृति टोला निवासी बृजकिशोर साह की पत्नी संध्या देवी के रूप में हुई है. मंगलवार की सुबह दोनों पति-पत्नी एक साथ मशरख से सवारी ट्रेन पर सवार होकर घर […]
मांझा : थावे-छपरा रेलखंड के मांझा स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के वृति टोला निवासी बृजकिशोर साह की पत्नी संध्या देवी के रूप में हुई है. मंगलवार की सुबह दोनों पति-पत्नी एक साथ मशरख से सवारी ट्रेन पर सवार होकर घर आ रहे थे. इसी दौरान मांझा रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले के होम सिग्नल के पास उक्त महिला शौच जाने के क्रम में पैर फिसलने से गिर गयी और ट्रेन के चक्के की चपेट में आ गयी.
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थावे को दी. सूचना मिलने के करीब सात घंटे बाद जीआरपी पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




