स्पीडी ट्रायल के लिए 10 दिनों में जमा होगी चार्जशीट

गोपालगंज : प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज पांडेय की कोर्ट में पुलिस ने गुरुवार को मासूम बच्ची के बयान को दर्ज कराया. अस्पताल में स्थिति में सुधार होने के बाद कोर्ट पहुंची बच्ची ने कहा कि उसके चाचा ने उसे 10 अप्रैल को चाउमीन खिलाने की बात कह कर घर के बगल में स्थित स्कूल […]
गोपालगंज : प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज पांडेय की कोर्ट में पुलिस ने गुरुवार को मासूम बच्ची के बयान को दर्ज कराया. अस्पताल में स्थिति में सुधार होने के बाद कोर्ट पहुंची बच्ची ने कहा कि उसके चाचा ने उसे 10 अप्रैल को चाउमीन खिलाने की बात कह कर घर के बगल में स्थित स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया. लहूलुहान होकर बेटी जब घर पहुंची तो परिजनों ने पहले लोकलाज के डर से चुप्पी साध ली. बगल के डॉक्टर से इलाज भी कराया.
19 अप्रैल को बच्ची की हालत बिगड़ने पर रातोंरात बच्ची को लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को जब सूचना मिली तो कार्रवाई शुरू हुई. डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को ब्लड चढ़ाकर जान बचायी. इधर, महिला थाने की पुलिस और मीरगंज थाने की पुलिस छापेमारी कर आरोपित चाचा गोविंदा कुमार बैठा को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया. मासूम बच्ची गुमशुम थी. कोर्ट ने बच्ची के बयान को गंभीरता से लेकर पुलिस को निर्देश दिया कि न्यायालय में 10 दिनों के अंदर चार्जशीट सौंपें. पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




