खूनी झड़प में घायल की मौत, एक गिरफ्तार

Published at :25 Apr 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
खूनी झड़प में घायल की मौत, एक गिरफ्तार

तिलकोत्सव के बाद पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार गोपालगंज/बरौली : थाना क्षेत्र के बघेजी गांव में सोमवार की अहले सुबह जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल 55 वर्षीय सीताराम सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मौत की खबर पर परिजनों में जहां चीख-पुकार मची है, वहीं घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त […]

विज्ञापन

तिलकोत्सव के बाद पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

गोपालगंज/बरौली : थाना क्षेत्र के बघेजी गांव में सोमवार की अहले सुबह जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल 55 वर्षीय सीताराम सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मौत की खबर पर परिजनों में जहां चीख-पुकार मची है, वहीं घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य फरार हैं. बता दें कि सोमवार की सुबह हुई मारपीट में सीताराम सिंह समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे. सीताराम सिंह को गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गयी.
सीताराम सिंह के शव का पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. इस मामले में सीताराम सिंह के पुत्र आनंदी कुमार सिंह ने साजिश के तहत मारपीट करते हुए उसके पिता की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि बथान में सो रहे उसके भाई शत्रुघ्न को जगाने के लिए उसके पिता अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे,
जिससे चिढ़ कर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उसके पट्टीदार रामाकांत सिंह, प्रभुनाथ सिंह, रतन सिंह, राजाराम सिंह, राजू कुमार, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, रंजीत कुमार, संकली देवी तथा मंजू देवी आदि ने लाठी-डंडे, लोहे का छड़ व फरसे से हमला कर उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजाराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन