हरियाणा से अपहृत 13 साल की लड़की को पटना से बरामद, आरोपित युवक गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया, वही पुलिस ने मौके से एक 24 साल के एक युवक को भी गिरफ्तार किया.
पटना. बिहार पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम से अपहृत 13 साल की लड़की को पटना से बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को भी पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना के कछुआरा इलाके में छापेमारी की और लड़की को बरामद किया.
लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ गुरुग्राम ले जाने की तैयारी में जुटी है. जानकारी के अनुसार लड़की हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है. लड़की को अगवा कर पटना लाया गया था.
उधर लड़की के परिजन उसकी तलाश में लगे थे. जब लड़की का कोई अता पता नहीं चल पाया, तब परिजनों ने गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कराया. केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. तभी जांच के दौरान पुलिस को लड़की के पटना में होने की सूचना मिली.
हरियाणा से एक टीम आनन-फानन में पटना पहुंच गयी. पटना पुलिस की मदद से कछुआरा इलाके में छापेमारी की गयी, जहां से नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया, वही पुलिस ने मौके से एक 24 साल के एक युवक को भी गिरफ्तार किया. पटना सदर एएसपी संदीप सिंह और गोपालपुर थाना पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस ने लड़की को बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सोनू गुरुग्राम में लड़की के पड़ोस में रहकर मजदूरी किया करता था. सोनू पटना के कछुआरा इलाके का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है. 8 फरवरी को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित अपने घर से 13 साल की लड़की ट्यूशन के लिए निकली थी.
इसी दौरान लड़की को बहला फुसलाकर वह अपने साथ पटना लाया था. पूछताछ के दौरान उसने इस बात का खुलासा किया है. मौके से गिरफ्तार सोनू को अब गुरुग्राम की पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




