ePaper

पटना में बेहोशी की हालत में मिली गया से अगवा लड़की, शरीर पर ब्लेड से लिखा मिला आई हेट यू

Updated at : 15 Apr 2022 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में बेहोशी की हालत में मिली गया से अगवा लड़की, शरीर पर ब्लेड से लिखा मिला आई हेट यू

उसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक मामला एक सिरफिरे का एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने तक पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

विज्ञापन

पटना. पटना में गया से अगवा की गयी एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली है. उसके शरीर पर ब्लेड से कई जगहों पर हमला किया गया है. उसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक मामला एक सिरफिरे का एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने तक पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पटना के मौर्या लोक से एक लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है. लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी. लड़की की तलाशी ली गयी तो उसके पास से आइकार्ड मिला. आइकोर्ड पर दर्ज नंबर पर फोन किया गया तो उसके परिजनों से बात हुई और लड़की की पहचान की गयी. तलाशी के दौरान पाया गया कि लड़की के शरीर पर कई जगह ब्लेड से हमला किया गया है. उसके हाथ पर ब्लेड से आइ हेट यू लिखा देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गये.

शुरुआती जांच में जो बात सामने आयी उसके अनुसार लड़की गया की रहने वाली है और वहीं एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का काम करती है. उसके परिजनों ने बताया कि वो कल अपने घर से मार्केट के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद गायब हो गयी. आज सुबह वह बेहोशी की हालत में मौर्यलोक परिसर कैसे पहुंची यह अब तक राज ही है.

परिजनों ने इतना जरूर बताया कि लड़की पटना के एक इंग्लिश स्पोकिंग संस्थान में काम कर चुकी है. इसी संस्थान में काम करने वाले एक स्टाफ की तरफ से लगातार उसे धमकियां मिल रही थी. लड़की के परिजन इस मामले में खुलकर बताने से बच रहे हैं. पीड़िता के परिजनों के मुताबिक चार पांच दिनों पूर्व लड़की के मोबाइल पर आनंद नाम के सिरफिरे का फोन आया था. फोन पर आनंद ने यह धमकी दी थी कि आपकी लड़की को कहीं का नहीं छोड़ेंगे.

इसके बाद गुरुवार की शाम पीड़िता गया के डालमिया बाजार सामान लेने निकली और आज बेहोशी की अवस्था मे मौर्या लोक काम्प्लेक्स में मिली. लड़की को मेडिकल के गार्डिनर अस्पताल लाया गया है. गया के कोतवाली थाना में लड़की के स्वजनों ने आरोपित आनंद के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है. जब पुलिस ने लड़की से जानकारी ली तो लड़की ने केवल इतना बताया कि वह डालमिया मार्केट गयी थी, लेकिन इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन