63 लीटर विदेशी शराब के साथ नवादा व नालंदा के युवक गिरफ्तार

Edited by Roshan Kumar
Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर वाहन जांच के दौरान कार से 63 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक सहित शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

डोभी. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर वाहन जांच के दौरान कार से 63 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक सहित शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में मद्य निषेध इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने बताया कि शनिवार को झारखंड की तरफ से आ रही कार की जांच करने पर उसमें रखी विभिन्न ब्रांड की63 लीटर विदेशी शराब जब्ज की गयी. मौके पर कार चालक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के रैकड़ निवासी 21 वर्षीय राजू कुमार महतो तथा शराब धंधेबाज नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर निवासी 19 वर्षीय अनिकेत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस जांच अभियान में प्रभात कुमार झा, संतोष कुमार, दिलीप कुमार एवं सैप के जवान सहित गृह रक्षक बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन