आज का ओपीडी : सोमवार की ओपीडी के लिए डॉक्टरों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी, देखें पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन

जेपीएन अस्पताल.

सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए सोमवार की ओपीडी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए सोमवार की ओपीडी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अक्सर मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की उपलब्धता न पता होने के कारण लंबी लाइनों में परेशान होना पड़ता है. मरीजों को भटकना न पड़े, इसके लिए अस्पताल ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार को कौन-कौन से विशेषज्ञ डॉक्टर किस शिफ्ट में मरीजों की जांच करेंगे. अगर आप आज अस्पताल जाने की सोच रहे हैं, तो असुविधा से बचने के लिए यह ड्यूटी रोस्टर जरूर देख लें.

ओपीडी का समय

सोमवार को ओपीडी सेवाएं दो शिफ्ट में संचालित की जाएंगी. मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें.

  • सुबह की शिफ्ट: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक.
  • शाम की शिफ्ट: शाम 04:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक.

सोमवार के लिए डॉक्टरों की सूची

विभाग (Department)डॉक्टर का नाम
मेडिसिन (Medicine)डॉ. हेमंत कुमार
शिशु रोग (Pediatrics)डॉ. शैलेश कुमार
स्किन (Dermatology)डॉ. आदिल इमाम
सर्जरी (Surgery)डॉ. मोहम्मद नोमान
ऑर्थो (Orthopedics)डॉ. अभिषेक कुमार
स्त्री रोग / गाइनी (Gynecology)डॉ. पूनम कुमारी
ईएनटी (ENT)डॉ. शरीफ आलम, डॉ. मोहम्मद सैफुल्लाह खां
गैर संचारी रोग (NCD)डॉ. मधु कुमारी गुप्ता
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन