गया जी में जॉब कैंप आयोजित, 38 रिक्त पदों के लिए 53 युवाओं का इंटरव्यू
जॉब कैंप में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
गया में बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जॉब कैंप में 38 रिक्त पदों के लिए 53 युवाओं का साक्षात्कार हुआ. सफल अभ्यर्थियों का चयन निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए किया गया. विभाग ने भविष्य में ऐसे और आयोजनों की योजना बताई है.
Gaya Ji Job Camp : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा गुरुवार को केंदुई स्थित कार्यालय परिसर में बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया.
कैंप का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था. जॉब कैंप में मदर टेरेसा मैनेजमेंट कॉलेज की ओर से 38 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई.
साक्षात्कार प्रक्रिया और अभ्यर्थियों का चयन
इस दौरान कुल 53 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. कंपनी के प्रतिनिधियों ने सभी 53 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण का साक्षात्कार लिया और सभी को अगले चयन चरण के लिए चयनित किया.
जॉब कैंप के सफल संचालन में सहायक निदेशक (नियोजन) रजिया इदरीसी, नियोजनालय के कर्मचारियों तथा कंपनी के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Also Read : गया जी : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया डीएपी का विकल्प, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए
भविष्य में रोजगार मेलों के आयोजन की योजना
विभाग ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के जॉब कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










