गया जी : गुरुआ प्रखंड में आयोजित हुआ जन सहयोग शिविर, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते पूर्व सांसद सुशिल कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुआ के पंचायत सरकार भवन में आयोजित जन सहयोग शिविर में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, और समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, काज में बुधवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व पंचायत के मुखिया रितेश सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए.

विज्ञापन

उनके साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, मिथिलेश कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.

योजनाओं का लाभ और अधिकारियों की उपस्थिति

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read : गया जी : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया डीएपी का विकल्प, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए

उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सद्दाम हुसैन, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र नारायण सिंह, बीपीआरओ अविनाश कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार, भाजपा नेता नंदकिशोर प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

समस्याओं का समाधान और मौके पर निष्पादन

इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन