गया जी : स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल खत्म होने पर बोले डॉ प्रेम कुमार, सरकार की पहल से निकला समाधान
विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार (फाइल फोटो)
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने पर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस समाधान से राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारु होगी, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी.
Sanitation Workers Strike Ended Bihar : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा को बधाई व धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने से राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारु होगी, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.
डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से हड़ताल के कारण शहरों में कूड़ा-कचरा का उठाव प्रभावित हो रहा था, जिससे लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
सकारात्मक पहल और संवाद के माध्यम से समाधान
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल की और संवाद के माध्यम से समाधान का रास्ता निकाला.
Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी
उन्होंने नगर विकास व आवास मंत्री नीतीश मिश्रा के संवेदनशील, सकारात्मक व प्रभावी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हुए प्रयासों के कारण हड़ताल समाप्त हुई और अब शहरों में सफाई व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकेगी.
भविष्य की उम्मीद और समन्वय की आवश्यकता
डॉ प्रेम कुमार ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सरकार कर्मचारियों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार समन्वय और संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










