गया जी के मानपुर में दिनदहाड़े चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे एक लाख रुपये और मोबाइल ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन

चोरी की सांकेतिक तस्वीर

गया जी के मानपुर के खंजाहापुर गांव में गुरुवार दोपहर बदमाशों ने एक घर से 1 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया. परिवार बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था, जिससे लोगों में दहशत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गया जी के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजाहापुर गांव में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर से एक लाख रुपए नगद व मोबाइल फोन चोरी कर ले भागा.

पीड़ित जेपी प्रसाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बैंक के कामकाज पर गया हुआ था. कमरे में मेरा बेटा टीवी देख रहा था और टीवी देखते हुए सो गया.

इधर, मेन गेट खुला रहने के कारण बदमाश कमरे में रखे बक्से से एक लाख रुपये और एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर भाग निकला. यह घटना दोपहर की बताई जा रही है. पीड़ित ने स्थानीय थाना को लिखित शिकायत दी है.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी

पुलिस की जांच और बेटी की शादी की तैयारी

वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई. आसपास के लोगों ने बताया कि पीड़ित बेटी की शादी को लेकर तैयारी कर रहा था. इधर घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है.

स्थानीय लोगों की आशंका और संकीर्ण गली

कुछ लोगों ने दबी जुबान बताया कि इस तरह की घटना को आसपास के बदमाश ही अंजाम दे सकते हैं, क्योंकि पीड़ित का घर संकीर्ण गली में है.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन