गया जी के परैया में कबाड़ी की दुकान पर आरपीएफ का छापा, रेलवे ट्रैक के टुकड़े जब्त, एक गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक के साथ आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल संपत्ति की चोरी को रोकने के लिए एक कबाड़ी दुकानदार पर बड़ी कार्रवाई की है. परैया थाना क्षेत्र में एक दुकान पर छापा मारकर रेल ट्रैक के दो टुकड़े जब्त किए गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
लवे संपत्ति की चोरी और अवैध खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ी दुकानदार को रेल लाइन के दो टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया.
यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट रफीगंज, रेलवे सुरक्षा बल अपराध आसूचना शाखा, गया की संयुक्त टीम ने की. आरपीएफ पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर के नेतृत्व में गठित टीम ने परैया थाना क्षेत्र के वशराज बिगहा गांव स्थित मोहित कुमार के कबाड़ दुकान पर छापेमारी की.
सामग्री की बरामदगी और गिरफ्तारी
तलाशी के दौरान दुकान से रेलवे ट्रैक के दो टुकड़े बरामद किए गए. इसकी लंबाई क्रमशः 17 इंच और 33 इंच बताई गई है. बरामद रेलवे सामग्री के साथ आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी
छापेमारी दल में उपनिरीक्षक मोनिका कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, आरक्षी नरेंद्र कुमार के अलावा रेलवे सुरक्षा बल अपराध आसूचना शाखा, गया के निरीक्षक चंदन कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौधरी और आरक्षी दीपक कुमार ओझा, विपिन कुमार और कमलेश कुमार शामिल थे.
मामला दर्ज और आगे की कार्रवाई
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बरामद रेलवे सामग्री को जब्त कर आरोपित के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि रेलवे संपत्ति की चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










