गया जी : 25 जुलाई से लापता दो छात्राओं के मामले में पुलिस को मिली सफलता, एक मिली, दूसरी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji Missing Students : गया जी के वजीरगंज से 25 जुलाई को लापता हुईं दो छात्राओं में से एक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. दूसरी छात्रा की तलाश जारी है और अपहरण की आशंका के चलते पुलिस की छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Gaya Ji Missing Students : गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से 25 जुलाई को लापता हुई दो छात्राओं के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है. दोनों में से एक छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी छात्रा की तलाश अब भी जारी है.

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बरामद छात्रा को न्यायालय में प्रस्तुत कर मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया है. उसके बयान के आधार पर पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा इतने दिनों तक कहां रही और किन परिस्थितियों में रही. पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

परिजनों की शिकायत और अपहरण की आशंका

गौरतलब है कि 25 जुलाई को दोनों छात्राएं घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने वजीरगंज थाना में आवेदन देकर दोनों की बरामदगी की मांग की थी और अपहरण की आशंका भी जताई थी.

दूसरी छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की छापेमारी

पुलिस का कहना है कि दूसरी छात्रा का जल्द पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी माध्यमों से जांच की जा रही है.

Also Read : गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन