ससुराल आये युवक की पानी में डूबने से मौत
Updated at : 17 Aug 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के मसौथाकलां गांव में ससुराल आये 26 वर्षीय युवक की गहरी खाई में डूबने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
मानपुर.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के मसौथाकलां गांव में ससुराल आये 26 वर्षीय युवक की गहरी खाई में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडराही गांव के महादलित टोले के रहनेवाले 26 वर्षीय धर्मेंद्र मांझी उर्फ डोमा मांझी के रूप में की गयी है. मृतक की ससुराल मसौथाकलां के रहनेवाले धर्मेंद्र मांझी के घर है. वह शुक्रवार की देर शाम घर से निकाला, लेकिन गहरी खाई में जा गिरा. इसके बाद उसके परिवार वालों ने काफी खोजबिन की, लेकिन पानी अधिक रहने के कारण पता नहीं चल सका. इधर स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार की शाम चार बजे उसके शव को बरामद किया. इधर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




