डोभी नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का गठन 30 मई को, वार्ड पार्षदों में बढ़ी सरगर्मी

डोभी नगर पंचायत भवन
Gaya News : डोभी नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आगामी 30 मई को चुनाव होगा. चुनाव की तिथि नजदीक आते ही स्थानीय स्तर पर वार्ड पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति और सरगर्मी तेज हो गई है.
Gaya News (ओमकार सिन्हा) : डोभी नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर 30 मई को चुनाव कराया जाएगा. 30 मई को ही सुबह आठ बजे से 10 बजे तक डोभी प्रखंड कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद दिन के 11 बजे से मतदान शुरू होगा जो समाप्ति तक चलेगा. मतदान खत्म होते ही तुरंत मतगणना आरंभ कर दी जाएगी. मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे. प्रमाण पत्र मिलते ही नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.
निष्पक्ष चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह डोभी बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर यह चुनाव नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा.
पार्षदों में जोड़-तोड़, जनता में उत्साह
प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. डोभी नगर पंचायत के निवासियों में इस चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. इधर, समिति की रेस में आगे निकलने के लिए विभिन्न वार्ड पार्षदों के द्वारा पर्दे के पीछे से जोड़-तोड़ का अभियान भी तेज कर दिया गया है.
Also Read: गया नगर निगम सशक्त स्थायी समिति को मिले दो नए सदस्य, पांच पुराने सदस्यों ने फिर हासिल की जीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










