गया जी : स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, मानव तस्करी और बाल श्रम से बचाव की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को जागरूक करते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जी के स्कूलों में मानव तस्करी, बंधुआ और बाल श्रम की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस ने छात्र-छात्राओं को अपराधों से बचने के उपाय बताए.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस-2 जगन्नाथ उच्च विद्यालय, जूरी एवं मॉडर्न स्कूल, भलुहार में बुधवार को मानव तस्करी, बंधुआ श्रम, बाल श्रम तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष पवन कुमार ने किया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मानव तस्करी और बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अनजान व्यक्तियों के साथ कहीं नहीं जाएं.

उन्होंने बताया कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है तथा मानव तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और सरकारी प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई.

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को दें जानकारी: थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि किसी बच्चे से जबरन मजदूरी कराई जा रही हो, किसी महिला या बच्चे के साथ अपराध हो रहा हो अथवा मानव तस्करी की आशंका हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें. समय पर दी गई सूचना से कई लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है.

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लिया गया

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को जागरूक रहने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया.

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मानव तस्करी, बाल श्रम एवं महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. इस मौके पर दोनों विद्यालयों के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन