दिव्या हत्याकांड का खुलासा : गवाही से पहले प्रेमी ने साथी के साथ रची हत्या की साजिश, राहुल यादव गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते चतरा डीएसपी शनि वर्धन | Prabhat Khabar Network

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते चतरा डीएसपी शनि वर्धन | Prabhat Khabar Network

Divya Kumari Murder Case : झारखंड की चतरा पुलिस ने बहुचर्चित दिव्या कुमारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि गवाही से पहले उसने दिव्या की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने वाहन और मोबाइल भी बरामद किया है.

विज्ञापन

Divya Kumari Murder Case : बहुचर्चित दिव्या कुमारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. झारखंड की चतरा पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

बुधवार को चतरा डीएसपी सनी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसका गया जिला अंतर्गत डोभी थाना के अछमा गांव निवासी दिव्या कुमारी पासवान से प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. दिव्या ने उसके खिलाफ शेरघाटी थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसमें राहुल जेल भी गया था.

कोर्ट में गवाही से पहले रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, 1 जुलाई को शेरघाटी कोर्ट में दिव्या की गवाही निर्धारित थी. सजा के डर से राहुल ने नेपाली गंझु के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

24 जून को वह दिव्या को बहला-फुसलाकर वाहन से हंटरगंज ले गया और उसकी हत्या कर शव को जजलो स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया. उन्होंने बताया कि नेपाली गंझु को पुलिस पहले ही पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

Gaya Ji News : खदान से मिला था अज्ञात शव, वाहन और स्मार्टफोन बरामद

गौरतलब है कि 26 जून को हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो स्थित बंद पत्थर खदान से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. इस मामले में हंटरगंज थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई थी. तकनीकी साक्ष्य और अनुसंधान के आधार पर शव की पहचान दिव्या कुमारी के रूप में हुई.

पुलिस ने राहुल कुमार यादव (निवासी कुबड़ी, थाना शेरघाटी) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक स्मार्टफोन और घटना में प्रयुक्त टोयोटा वाहन (BR 02 BC-9082) बरामद किया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन