गया जी कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति, प्रखंडों में चलाएगी जनजागरण अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी ने अयोध्या मंदिर चढ़ावा मामले में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है. साथ ही, बिहार सरकार द्वारा लगाए जा रहे पंचायत करों के विरोध में 25 जुलाई को पुतला दहन की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रखंडों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले में जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस

बैठक में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई व निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी इस विषय को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी.

तथा जिले के सभी प्रखंडों में रथ के माध्यम से जन-जन तक जाकर कथित चढ़ावा अनियमितता के मुद्दे को उठाएगी और चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

पंचायत करों के विरोध में 25 जुलाई को होगा पुतला दहन

बैठक में बिहार सरकार द्वारा लागू पंचायत एवं विभिन्न प्रकार के करों का भी विरोध करने का निर्णय लिया गया. विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों, कच्चे-पक्के मकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाए जा रहे करों को जनविरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई.

इस मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने तथा 25 जुलाई को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का भी निर्णय लिया गया.

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा, बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में दिल्ली में छात्रों, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों के समर्थन में उनका संघर्ष जारी रहेगा और जब तक शिक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

बैठक में चंद्रिका प्रसाद यादव, विद्या शर्मा, रामप्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, रामाश्रय सिंह, मदीना खातून, प्रदीप शर्मा, रंजीत कश्यप, सैफुल इस्लाम, धर्मेंद्र निराला, रंजीत सिंह, शिव चौरसिया, सुनील पासवान, मनान खान, शमी खान, अशोक भारती सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन