पितृपक्ष में मध्यप्रदेश से गया जी के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और समय
पितृपक्ष में मध्यप्रदेश से गया जी के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें
पितृपक्ष मेला में गया जी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. ये ट्रेनें मध्य प्रदेश के रानी कमलापति और जबलपुर स्टेशनों से गया के लिए चलेंगी. जानें ट्रेनों की तारीख, समय और ठहराव के बारे में.
Pitru Paksha Special Train Gaya : पितृपक्ष मेला के अवसर पर गया जी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन व जबलपुर स्टेशन से गया जी स्टेशन के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इससे मध्य प्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों से गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
रानी कमलापति-गया जी स्पेशल ट्रेन का समय सारणी और ठहराव
इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल रानी कमलापति स्टेशन से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दोपहर 3:20 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से शाम 3:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
यह ट्रेन डीडीयू, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और नर्मदापुरम सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी.
जबलपुर-गया जी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और रूट
वहीं, गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को रात 9:25 बजे जबलपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी.
वापसी में 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को गया से शाम 3:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
Also Read : गया जी : मानपुर में बिजली मेंटेनेंस, 6 सितंबर को 11 से 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई
यह ट्रेन डीडीयू समेत अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड स्टेशनों पर रुकेगी.
स्पेशल ट्रेनों में एसी, स्लीपर व जनरल कोच की व्यवस्था
दोनों स्पेशल ट्रेनों में 02 द्वितीय वातानुकूलित, 04 तृतीय वातानुकूलित, 12 शयनयान और 04 साधारण श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे. रेलवे के इस निर्णय से पितृपक्ष के दौरान गया आने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्री सुविधा मिलेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए