गया जी : गुरुआ के डाककर्मियों को 2 दिन में 200 खाते खोलने का लक्ष्य, बेहतर करने वालों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन

बैठक में शामिल डाक कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरुआ डाकघर में डाक निरीक्षकों ने कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक में 2 दिन के अंदर 200 नए खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Gaya News : गया जी जिले के गुरुआ पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को डाक निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में डाक कर्मियो के साथ बैठक की गयी. इस दौरान डाक निरीक्षक दीपक कुमार ने सभी डाक कर्मियो को समय से पहले तारगेट पूरा करने का आवश्यक निर्देश दिया.

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने पीएलआइ, आरपीएलआइ, सुकन्या, एबी, आरडी, टीडी आदि खाता खोलने पर बल देते हुए टारगेट पूरा करने की बात कही. इसके अलावे सभी बीपीएम को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होने यह भी कहा कि बेहतर करने वाले सम्मानित किये जायेगे.

विभिन्न खातों के लक्ष्य और बीपीएम को निर्देश

इस दौरान डाक निरीक्षक ने पीएलआइ, आरपीएलआइ, सुकन्या, एबी, आरडी, टीडी आदि खाता खोलने पर बल देते हुए टारगेट पूरा करने की बात कही. इसके अलावे उन्होंने सभी बीपीएम को आवश्यक निर्देश जारी किए.

काम में लापरवाही पर फटकार

डाक निरीक्षक ने कई डाक कर्मियों को कार्य में कोताही बरतने को लेकर फटकार भी लगायी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि काम में कोताही बर्दास्त नही की जायेगी.

Also Read : गया जी : मां-भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था जेएपी जवान, अचानक हुआ लापता; कुछ घंटे बाद ट्रैक किनारे मिला शव

दो दिन में दो सौ खातों की रिपोर्ट मांगी

उन्होंने निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर दो सौ खाता पूरा कर इसकी रिपोर्ट दें. उन्होंने कहा कि अब समय के अनुसार बदलने की जरुरत है.

बैठक में उपस्थित डाककर्मी

इस मौके पर डाकपाल सतीश कुमार, डाक सहायक अजीत कुमार गुप्ता, ओवरसियर पंकज कुमार मिश्रा, परशुराम सिह, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, राजीव नयन, संध्या कुमारी, सुधा कुमारी, दुर्गेश कुमार, दीपक कुमार, पवार, नागेद्र कुमार, दयानंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन