UGC NET-JRF परीक्षा में सीयूएसबी के 100 से अधिक छात्रों का जलवा, कई ने हासिल की JRF और NET पात्रता

विज्ञापन

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. विभिन्न विभागों के छात्रों ने जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता हासिल की है, जो विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है.

विज्ञापन

CUSB UGC NET JRF June 2026 : एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा जून के महीने में आयोजित यूजीसी नेट - जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने बाज़ी मारी है .

विज्ञापन

इस राष्ट्रस्तरीय पात्रता यूजीसी परीक्षा में सीयूएसबी के विद्यार्थियों को मिली सफलता पर कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागों के अध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यूजीसी नेट - जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन देते हुए कटऑफ अंकों के आधार तीन केटेगरी क्रमशः जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप (जेआरएफ एवं लेक्चरशिप), नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर / लेक्चरशिप) एवं पीएचडी में नामांकन के लिए अहर्ता प्राप्त की है.

बता दें की अकादमिक उत्कृष्ठता के पथ पर अग्रसर सीयूएसबी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की वजह से वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में विश्वविद्यालय के छात्रों को व्यापक सफलता मिलती है .

स्टेटिस्टिक्स विभाग के 13 विद्यार्थियों ने परीक्षा में पाई सफलता

विस्तृत जानकारी देते हुए पीआरओ ने बताया कि स्टेटिस्टिक्स विभाग के कुल 13 विद्यार्थियों ने यूजीसी–नेट जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की है. विभाग के पांच विद्यार्थियों ने सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ पीएचडी में प्रवेश के लिए भी अर्हता प्राप्त की है, जिनमें हरि प्रपान, आदित्य कुमार, विराट प्रताप, आशीष राज और सिद्धि सिन्हा शामिल हैं.

विभाग के आठ अन्य विद्यार्थियों ने केवल पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है, जिनमें अंजलि मिश्रा, आशुतोष गौरव, शिवानी कुमारी, दीपिका भारती, वैभव सिंह शेखावत, अमन वर्मा, दीपक धायल और डब्बेरेड्डी धनुंजय राव शामिल हैं.

कंप्यूटर साइंस और एआई विभाग के छात्रों का भी रहा शानदार प्रदर्शन

कंप्यूटर साइंस विभाग से एमएससी. कंप्यूटर साइंस कार्यक्रम के विद्यार्थियों क्रमशः मनीषा राव, सत्यम कुमार, पीयूष, स्वेता कुमारी और मोहित कुमारी ने नेट (सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश) के लिए अर्हता प्राप्त की है, जबकि आस्था मिश्रा ने पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है. एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम के एक अन्य विद्यार्थी अभिजीत कुमार ने नेट के लिए अर्हता प्राप्त की है.

एनवायर्नमेंटल, इकोनॉमिक्स और भूगोल विभाग के छात्र रहे सफल

एनवायर्नमेंटल साइंसेज विभाग के छह विद्यार्थियों ने यूजीसी–नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिनमें मनीषा रानी सिंह, शालू आर्या, अनामिका महतो, लक्ष्मी कुमारी, कुणाल और कुलदीप कुमार शामिल हैं.

आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के चार विद्यार्थियों ने यूजीसी–नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें गौरव कुमार शर्मा, अमित कुमार सिन्हा, अंशु कुमार और अंकित तिवारी शामिल हैं. भूगोल विभाग से अदिति मंडला ने सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है, जबकि चार अन्य विद्यार्थियों निमी कुमारी, रोहित कुमार, जयराम राय और निशा कुमारी ने केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है.

शारीरिक शिक्षा समेत अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने पाई अर्हता

शारीरिक शिक्षा विभाग के तीन विद्यार्थियों अभि पवन सिंह, मयंक कुमार और कृष्ण मूर्ति यादव ने भी यूजीसी–नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इनके साथ- साथ विभिन्न विभागों के छात्र तथा छात्राओं ने भी यूजीसी नेट परीक्षा में आहर्ता प्राप्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन