गया जी : फल्गु नदी में बालू उठाव से सूख रहीं पइनें, अतरी विधायक रोमित कुमार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
फल्गु नदी में अनियंत्रित बालू उठाव का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, अतरी के किसानों की सिंचाई समस्या उठायी

Gaya Ji News : गया जी की फल्गु नदी में अनियंत्रित बालू उठाव के कारण अतरी विधानसभा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है. विधायक रोमित कुमार ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Gaya Ji News : अतरी के विधायक रोमित कुमार ने गया स्थित फल्गु नदी में अनियंत्रित बालू उठाव से उत्पन्न गंभीर समस्या को सदन में प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे बालू खनन के कारण फल्गु नदी का तल पारंपरिक पइनों के स्तर से नीचे चला गया है, जिससे अतरी विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश पइनें मृतप्राय हो गयी हैं.

इसका सीधा असर सिंचाई व्यवस्था पर पड़ा है और हजारों किसानों को खेती-किसानी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विधायक ने सदन के माध्यम से जल संसाधन विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाये गये, तो क्षेत्र में कृषि संकट और गहरा सकता है.

जल संसाधन मंत्री ने तकनीकी जांच का दिया आश्वासन

इस पर बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मामले की गंभीरता स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा तकनीकी जांच करायी जायेगी.

जांच के आधार पर पइनों के पुनर्जीवन, सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जायेगी. मंत्री के आश्वासन से अतरी क्षेत्र के किसानों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन