गया जी : बारिश में पुलिया बहने और सड़क टूटने के बाद प्रशासन सक्रिय, डीएम ने दिए 24 घंटे में मरम्मत के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सुखड़ी नदी में बना पुलिया का निरीक्षण करते बीडीओ| Prabhat Khabar Network

लगातार बारिश ने गया के इमामगंज प्रखंड में तबाही मचाई है. सुखड़ी नदी की पुलिया बह जाने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से झारखंड से जुड़ा मुख्य मार्ग बाधित हो गया है. जिला प्रशासन ने 24 घंटे में मरम्मत का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मंझौली पंचायत के उमान गांव के पास सुखड़ी नदी पर ह्यूम पाइप से बनी छोटी पुलिया (छलका) तेज बहाव में बह जाने व महलजोत गांव में सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद दैनिक समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएम शशांक शुभंकर ने ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख एवं ग्रामीण सड़कों की लगातार निगरानी करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की 24 घंटे के भीतर मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश बुधवार को दिया.

बीडीओ ने किया क्षतिग्रस्त स्थलों का जायजा

उमान गांव में पुलिया बहने और महलजोत में सड़क टूटने की सूचना पर बीडीओ संजय कुमार ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया.

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थानों का जायजा लिया गया है और संबंधित विभाग द्वारा जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा.

झारखंड को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बाधित, लगाए गए बैरियर

इस संबंध में मंझौली पंचायत के मुखिया उत्तमदीप कुमार यादव ने बताया कि पुलिया बहने और सड़क टूटने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि यह सड़क झारखंड को जोड़ने वाला क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है. किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए क्षतिग्रस्त स्थल पर बैरियर लगा दिया गया है, ताकि अनजान वाहन उस रास्ते में प्रवेश न करे. उन्होंने संबंधित विभाग से अविलंब सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है.

Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन