गया जी : टारगेट के दबाव से नाराज डाककर्मी, बोले- ऑफिस टाइम के बाद WhatsApp पर काम देना बंद हो; आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

गया प्रधान डाकघर परिसर में संकल्प सभा के दौरान मौजूद डाककर्मी

गया जी प्रधान डाकघर में डाककर्मियों ने टारगेट के नाम पर हो रहे मानसिक दबाव के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने जर्जर भवनों की मरम्मत, रिक्त पदों को भरने और उत्पीड़न बंद करने की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Gaya Post Office Employees Protest : राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से गया जी प्रधान डाकघर परिसर में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों डाककर्मियों ने भाग लिया और विभागीय समस्याओं के समाधान तथा कर्मचारियों की मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टारगेट के नाम पर मानसिक दबाव बंद करने की मांग

सभा को संबोधित करते हुए गया प्रमंडल के सचिव विकास कुमार, अंजुम अख्तर खान तथा राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राघवेंद्र प्रसाद सिंह ने विभागीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी किए जाने पर चिंता जतायी.

उन्होंने कहा कि टारगेट के नाम पर कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए.

जर्जर भवनों की मरम्मत और रिक्त पदों को भरने की उठी आवाज

कर्मचारियों ने गया प्रधान डाकघर समेत जर्जर डाकघरों के भवनों की मरम्मत, मनमानी प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाने और रोस्टर तैयार करने की मांग की.

रिक्त उप डाकघरों में डाकिया की पोस्टिंग, बढ़ते कार्यभार के अनुरूप डाक सहायकों की संख्या बढ़ाने तथा शाखा डाकघरों में रिक्त पद भरने की भी मांग उठाई गयी.

अवकाश स्वीकृति, कार्य अवधि व उत्पीड़न पर रोक की मांग

इसके अलावा आकस्मिक एवं अन्य अवकाश समय पर स्वीकृत करने, शाखा डाकघरों में निर्धारित कार्य अवधि का पालन कराने, रूल 10 के तहत वेतन रोकने और स्पष्टीकरण की आड़ में कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की प्रवृत्ति बंद करने की मांग की गयी.

Also Read : गया जी के युवक और उसके जीजा की दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से मौत, शव घर पहुंचते ही बिलख उठा पूरा परिवार

कार्यालय अवधि समाप्त होने के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से काम थोपने पर भी रोक लगाने की मांग की गयी.

नियमित मासिक बैठक और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

संघ ने कर्मचारियों और संसाधनों की कमी दूर करने तथा स्थानीय स्तर पर संघ प्रतिनिधियों के साथ नियमित मासिक बैठक आयोजित कर समस्याओं का ठोस समाधान करने की मांग की. संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में विभाग और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा. कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष आगे चलकर बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन