पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 04 Aug 2024 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

डोभी की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप की चपेट में आ जाने से 26 साल के युवक गोलू सिंह की मौके पर मौत हो गयी.

विज्ञापन

बाराचट्टी.

डोभी की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप की चपेट में आ जाने से 26 साल के युवक गोलू सिंह की मौके पर मौत हो गयी. वह दरबार गांव के उमेश सिंह का पुत्र था. गोलू अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों व पत्नी को छोड़ गया है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात गोलू दरबार मोड़ के समीप महारानी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने गया हुआ था. सूचना के अनुसार उसकी बाइक का पेट्रोल भट्ट बिगहा मोड़ के समीप खत्म हो गया. इसके बाद वह पैदल ही बोतल लेकर पंप से तेल लेने के लिए गया. तेल लेने के बाद वह सड़क पार कर रहा था. इसी क्रम में पिकअप ने उसे कुचल दिया. पिकअप कुचलते हुए उमेश को पूर्व दिशा की ओर भाग गया. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और वाहनों की आवाजाही रोक दी. मामले की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी उमेश प्रसाद, बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया. इस दौरान मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया गया कि सरकारी सहायता योजना का लाभ दिया जायेगा. इसके बाद जाम हटाया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई. पुलिस ने रविवार की सुबह उमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन