ePaper

मिहिर हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर महिलाएं पहुंचीं थाना

Updated at : 03 Jul 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
मिहिर हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर महिलाएं पहुंचीं थाना

छात्र मिहिर हत्याकांड में लगभग दो माह जाने के बाद भी एक को छोड़कर अन्य किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से बाजार की दर्जनों महिलाएं थाना पहुंच गयीं. थानाध्यक्ष से विद्यालय निदेशक सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं.

विज्ञापन

वजीरगंज. छात्र मिहिर हत्याकांड में लगभग दो माह जाने के बाद भी एक को छोड़कर अन्य किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से बाजार की दर्जनों महिलाएं थाना पहुंच गयीं. थानाध्यक्ष से विद्यालय निदेशक सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी. आंदोलन का रूप लेकर मंगलवार को पहुंचे महिला समूह हाथ में न्याय की मांग लिखित तख्ती लेकर थाना पहुंचा था और संध्या पहर तक थाना परिसर में बैठकर थानाध्यक्ष से न्याय की मांग करती रहीं. मिहिर की मां सहित अन्य ने कहा कि बच्चे की हत्या होने और उसे दो महीने बाद भी न्याय नहीं मिलने के कारण हमलोगों का सब्र टूट गया है. अब हमलोग थाना आये हैं और आगे भी न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे. अगर उसे न्याय नहीं मिलता है तो आगे भी हमारे बच्चों की हत्याएं इसी तरह होती रहेंगी, जो हमें मंजूर नहीं है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी. फिलहाल एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं आगे की कार्रवाई जारी है. विदित हो कि दो माह पूर्व आठ मई को छात्र मिहिर का शव विद्यालय से पांच किलोमीटर दूर एक रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका मिला था. इसके बाद उसके पिता ने विद्यालय निदेशक सहित अन्य को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसमें निदेशक के पुत्र हर्ष की गिरफ्तारी व विद्यालय को सील करने के बाद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से महिला समूह आक्रोशित होकर न्याय की मांग को लेकर थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष को लिखित ज्ञापन सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन