मगध रेंज के सभी थाना क्षेत्रों में हर माह लगेगा लोक संवाद, आईजी का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आईजी विकास वैभव

Gaya Ji News: मगध रेंज के सभी थाना क्षेत्रों में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को लोक संवाद गोष्ठी आयोजित की जाएगी. आईजी विकास वैभव ने पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने के लिए यह निर्देश जारी किया है और विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News (रोशन कुमार की रिपोर्ट):
पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने प्रत्येक माह के पहले शनिवार को मगध क्षेत्रांतर्गत सभी जिलों के प्रत्येक थाना क्षेत्र में लोक संवाद गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश पांचों पुलिस अधीक्षकों को दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर महीने के पहले शनिवार को लोक संवाद

इस गोष्ठी के सफल आयोजन हेतु मगध क्षेत्रांतर्गत वरीय पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस अधीक्षकों को पूर्व में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इस गोष्ठी के निमित्त चयनित स्थलों की सूची भी सार्वजनिक की जा रही है.

आईजी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आजाद पार्क, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर कॉलोनी रोड-रेलवे अस्पताल, विष्णुपद थाना क्षेत्र में चांद चौरा मुहल्ला, रामपुर थाना क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी दुर्गा मंडप, डेल्हा थाना क्षेत्र में बागेश्वरी मंदिर, मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में खिरियावां और चंदौती थाना क्षेत्र में किसान कॉलेज कोरमा में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को लोक संवाद का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर लोक संवाद हेतु स्थल चिन्हित किए गए हैं.

Also Read: गुरारू स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन